Breaking News

तहसील न्यायालय में हंगामा, पेशकार से अभद्रता व सरकारी अभिलेख अस्त-व्यस्त करने का आरोप

Spread the love

बदायूँ। तहसील न्यायालय परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रकरण की जानकारी को लेकर आए दंपती पर न्यायालय में कार्यरत एक पेशकार के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय में कार्यरत पेशकार दोपहर करीब 2.30 बजे न्यायालय कक्ष में नीचे रखी पत्रावलियों पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक दंपती न्यायालय में पहुंचा और पूर्व से प्रचलित एक वाद से संबंधित आदेश की जानकारी पूछी। पेशकार द्वारा कार्य में व्यस्त होने के कारण कुछ समय बाद जानकारी देने की बात कहने पर, आरोप है कि दंपती ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान न्यायालय की मेज पर रखी पत्रावलियों को नीचे गिरा दिया गया, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज तितर-बितर हो गए। मौके पर मौजूद अधिवक्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा न्यायालय कर्मियों ने मिलकर पत्रावलियों और प्रपत्रों को पुनः व्यवस्थित किया।
पेशकार का आरोप है कि दंपती द्वारा गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई, जिससे उन्हें भविष्य में जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। इस संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!