Breaking News

दातागंज के पापड़ हमजापुर में महिला का शव मिलने से सनसनी, लूट के बाद हत्या की आशंका

Spread the love


बदायूँ।
दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पापड़ हमजापुर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके ही घर में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतका की पहचान मुन्नी देवी पत्नी रामौतार गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने घर और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी जुटाई।
पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृतका के पति रामौतार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि घर का सामान बिखरा हुआ था तथा कुछ रुपये व घरेलू सामान गायब हैं। इस आधार पर घटना को लूटपाट से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के शीघ्र अनावरण के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को आसपास के लोगों से पूछताछ, संदिग्धों की तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!