Breaking News

सांसद आदित्य यादव कल करेंगे जनता दर्शन, कार्यकर्ताओं व आमजन से होगी सीधी मुलाकात

Spread the love

बदायूं।
समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव रविवार को प्रातः 9:00 बजे से अपने निज निवास डी.एम. रोड, सिविल लाइंस, बदायूं में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सीधी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही कराएंगे।
जनता दर्शन कार्यक्रम के उपरांत माननीय सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनैतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी सहभाग करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सांसद के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनता दर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!