Breaking News

माघ पूर्णिमा पर कछला मां भागीरथी गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल
कछला।
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कछला मां भागीरथी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गंगा घाट पर हर-हर गंगे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पर्व के अवसर पर गंगा घाट पर लगे मीना बाजार में विशेषकर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। श्रृंगार सामग्री, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं व पूजा सामग्री की दुकानों पर दिन भर रौनक बनी रही।
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गंगा घाट पर पुलिस बल के साथ-साथ गोताखोरों की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी करता रहा।
माघ पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर शांतिपूर्ण ढंग से स्नान संपन्न होने से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …