Breaking News

कड़ाके की ठंड में मुजरिया चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य ने जलवाए अलाव, यात्रियों को मिली राहत

Spread the love

मुजरिया।
कड़ाके की ठंड व शीतलहर के प्रकोप के बीच मुजरिया चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू भैया ने मानवता का परिचय देते हुए अलाव जलवाकर ठंड से ठिठुर रहे यात्रियों व राहगीरों को राहत पहुंचाई। भीषण ठंड में अलाव की व्यवस्था से लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि मुजरिया चौराहे पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे सुबह-शाम आने-जाने वाले यात्रियों, दुकानदारों व स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव मिल सके। जिला पंचायत सदस्य की इस पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शीतलहर के इस दौर में जनप्रतिनिधि द्वारा की गई यह व्यवस्था सराहनीय है और इससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि ठंड के पूरे मौसम में इसी तरह अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!