Breaking News

बदायूँ: परिवार परामर्श केंद्र में 23 फाइलों पर काउंसलिंग, 2 मामलों में समझौता

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से परिवारिक समस्याओं के निवारण हेतु विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में कुल 23 फाइलें लगाई गईं, जिनमें से 16 फाइलों पर काउंसलिंग पूरी की गई और 2 मामलों में पक्षकारों के बीच समझौता हुआ। शेष मामलों में अगली तारीख निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित काउंसलरों में भीमसेन सागर, सिंह राठौड़, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, एस.डी. शर्मा, शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती सुषमा कथुरिया, श्रीमती मधु गौतम और अशोक खुराना शामिल थे। वहीं पुलिस की ओर से उप निरीक्षक माया देवी, महिला कांस्टेबल डोली, महिला कांस्टेबल स्वाति और महिला कांस्टेबल राखी उपस्थित रहीं।
सत्र में उपस्थित पक्षों की समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान निकालने के लिए चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के परामर्श सत्र परिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में मददगार साबित हो रहे हैं और इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …