Breaking News

एसएसपी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई, 13 मामलों में 45 शातिर अपराधी चिह्नित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शातिर व संगठित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर सहअभियुक्तों के साथ मिलकर भौतिक व आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार माह दिसम्बर 2025 में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 02 प्रकरणों में कुल 07 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं जनवरी 2026 में दिनांक 01 जनवरी से 03 जनवरी 2026 तक 10 प्रकरणों में कुल 38 अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत चिह्नित कर कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि ये शातिर अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या, लूट, डकैती, गौवध अधिनियम, चोरी, नकबजनी, अपहरण, फिरौती और मादक पदार्थों से जुड़े गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!