Breaking News

नगला जाटान में हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love


अमर प्रभात संवाद, बिल्सी:
तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को गांववासियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भंडारे की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के रूप नारायण शर्मा, हरिओम शर्मा, हरिकिशन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, चमन सिंह, अजब सिंह, पुष्पेंद्र, हरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, अतुल मीणा, नरेश चंद्र जाखड़, राजेंद्र जाखड़, पप्पू सिंह जाखड़, लोकपाल सिंह, प्रेम सिंह, साधू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!