Breaking News

कोतवाली पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में खाते से कटे रुपये वापस

Spread the love

अमर प्रभात संवाद, बिल्सी:
कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा निवासी एक युवक के बैंक खाते से कटे रुपये को बिल्सी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मिर्जापुर शोहरा निवासी वसीम राजा पुत्र तसब्बर अली के बैंक खाते से 5780 रुपये कट गए थे। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
कंप्यूटर ऑपरेटर अबरार आलम ने शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित खाते को तुरंत होल्ड करा दिया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कटे हुए रुपये पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दिए गए।
रुपये वापस मिलने पर वसीम राजा ने कोतवाली पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और सहयोग की प्रशंसा की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …