Breaking News

कादरचौक में जाम से आमजन परेशान, थाना गेट के सामने बार-बार बन रही समस्या

Spread the love


कादरचौक (शिव प्रताप सिंह संवाददाता):
कस्बा कादरचौक में यातायात जाम की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। सोमवार, 5 जनवरी को थाना कादरचौक गेट के सामने दिनभर भारी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना गेट के सामने यह समस्या आए दिन देखने को मिलती है। रिक्शा और टेंपो के अनियंत्रित ठहराव के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। जाम लगने के बाद स्थिति संभालने के प्रयास तो किए जाते हैं, लेकिन तब तक यातायात पूरी तरह प्रभावित हो चुका होता है।
लोगों का कहना है कि यदि चौराहे और थाना गेट के सामने नियमित रूप से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए और पहले से ही निगरानी की जाए, तो जाम की स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है। वर्तमान में जाम लगने के बाद ही ड्यूटी लगने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
कस्बेवासियों ने अपेक्षा जताई है कि संबंधित व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि कादरचौक में बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिल सके और आमजन को सुगम आवागमन का लाभ मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!