Breaking News

पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी के दौरान गिरे उपनिरीक्षक, इलाज के दौरान मौत

Spread the love

बदायूं। जनपद के उझानी क्षेत्र की एक किशोरी का पोस्टमार्टम कराने आए उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद वह पोस्टमार्टम हाउस परिसर में ही गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल CPR देकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना बदायूं के पोस्टमार्टम हाउस की है। बताया गया कि उझानी कोतवाली में तैनात 55 वर्षीय उपनिरीक्षक कुंवर पाल किशोरी के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सहयोगी कर्मचारियों ने बिना देर किए प्राथमिक प्रयास किए और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक की अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!