Breaking News

दीवार तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से मारपीट में दो घायल

Spread the love

बिल्सी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदैना में दीवार तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
गांव निवासी ओमपाल पुत्र हरनाम ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनकी दीवार तोड़ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में ओमपाल और उनके पिता हरनाम घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …