Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: ज्ञानसिंह 11 मतों से महासचिव निर्वाचित

Spread the love


बिल्सी।
तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान एवं मतगणना के बाद संपन्न हो गया। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात परिणाम घोषित किए गए, जिसमें ज्ञानसिंह ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए महासचिव पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महासचिव पद के लिए 6 जनवरी को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में बृजेंद्रभानु सिंह को 1 मत, सोनू सक्सेना को 37 मत तथा ज्ञानसिंह को सर्वाधिक 48 मत प्राप्त हुए। कुल मतों के अंतर को देखते हुए ज्ञानसिंह को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया।
बताया गया कि इससे पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह सहित सात पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशी को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
इस अवसर पर गिरीश चंद्र, हेमेंद्र सिंह, दया राठौर, विवेक राठी, रामप्रकाश, मुनीश सक्सेना, अरविंद कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!