Breaking News

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Spread the love

संवाददाता :
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी स्तर के कई अहम अधिकारी शामिल हैं। देर रात जारी आदेश से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
जारी सूची के अनुसार—
राम कुमार को एडीजी लॉजिस्टिक्स बनाया गया है।
राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्योति नारायन को एडीजी प्रयागराज जोन नियुक्त किया गया है।
संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।
तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा, लखनऊ बनाया गया है।
आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड नियुक्त किया गया है।
अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ बनाया गया है।
राजेश मोदक को आईजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
आर.के. भारद्वाज को आईजी रेलवे, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
किरण एस को आईजी लखनऊ परिक्षेत्र बनाया गया है।
आनंद कुलकर्णी को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कमान सौंपी गई है।
अमित वर्मा को आईजी ईओडब्ल्यू, लखनऊ बनाया गया है।
अखिलेश कुमार निगम को आईजी सीआईडी, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
एन. कोलांची को आईजी रेलवे, प्रयागराज बनाया गया है।
राजीव मल्होत्रा को आईजी यूपीएसआईएफएस नियुक्त किया गया है।
रोहन पी. कनय को डीआईजी विशेष जांच का दायित्व सौंपा गया है।
मो. इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण बनाया गया है।
संतोष कुमार मिश्रा को डीआईजी पीटीएस जालौन नियुक्त किया गया है।
विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!