Breaking News

दातागंज पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ (दातागंज)। थाना दातागंज पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी दातागंज भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 005/2026 धारा 103(1)/309(6)/317(2)/61(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम हथनीभूड थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ पुलिस को लंबे समय से तलाश था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त बिनावर–डहरपुर मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना पर घेराबंदी की गई, तभी पुलिस को देखकर अभियुक्त ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया और मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित 01 हार (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीली धातु), 04 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु), 01 हाथ का खड़ुआ (सफेद धातु), 22,500 रुपये नकद, 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस बरामद किया है।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज भेजा गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!