Breaking News

मुख्य मार्गों पर जाम से राहत को चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में दिखा विरोध

Spread the love


बदायूं। शहर के मुख्य मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। इसी क्रम में गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान की शुरुआत बड़ा बाजार से गोपी चौक क्षेत्र तक की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी में सरकारी नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण हटवाए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे व फुटपाथ पर दुकानों के आगे रखे गए सामान और अस्थायी निर्माण को भी हटाया गया, ताकि यातायात को सुचारू बनाया जा सके।
अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार लामबंद हो गए और उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात करने तथा रसूखदारों के प्रति भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि, विरोध के बावजूद प्रशासनिक टीम अपने कार्य में जुटी रही और अभियान को आगे बढ़ाया गया।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …