Breaking News

पूरे दिन नहीं निकली धूप, बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Spread the love

बदायूं। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बेहद सख्त बना रहा। सुबह से ही आसमान में घनी धुंध की मोटी चादर छाई रही और दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।
घनी धुंध और ठंड के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह के समय कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालक बेहद सतर्क नजर आए, वहीं कुछ मार्गों पर हल्का जाम भी देखने को मिला।
मौसम की मार का सबसे ज्यादा असर बाजारों पर पड़ा। आम दिनों में गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ग्राहकों की राह देखते रहे, लेकिन ठंड के कारण लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर अलाव के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया।
कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हुई। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!