Breaking News

ग्राम बमनी में आवारा सांड का आतंक, कक्षा 9 के छात्र की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

संवाददाता:
अलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमनी में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीणों पर एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सांड का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था, जिसने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में कई ग्रामीण घायल हो गए, वहीं राजू पुत्र ओमपाल (उम्र 15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी जब उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
अलीगढ़ में इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। राजू कक्षा 9 का छात्र था और उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से आवारा सांडों का आतंक बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!