Breaking News

उप्र दस्तावेज लेखक एसोसिएशन बिल्सी इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love


बिल्सी। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की बिल्सी इकाई के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया बीते दिनों शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। चुनाव संपन्न होने के उपरांत बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र पाल पाठक, उपाध्यक्ष पद पर ग्रीश चंद शर्मा, महासचिव पद पर विपिन कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री पद पर गंभीर सिंह तथा ऑडिटर पद पर हिमांशु पाराशर को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराई गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए दस्तावेज लेखकों के हितों की रक्षा करेगी।
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने तथा दस्तावेज लेखकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में सुदीप कुमार सिंह, अनूप सक्सेना, ग्रीश बाबू शर्मा, राजीव कुमार, शिशुपाल, गंगा सिंह, राजेश कुमार सिंह, कन्हीलाल शाक्य, अरुण कुमार सिंह, यशपाल, देवेंद्र सक्सेना सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!