Breaking News

बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर, युवक गंभीर घायल

Spread the love


बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर क्षेत्र के गांव खैरी के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव बुद्धनगर निवासी आलोक कुमार पुत्र चंद्रवीर सिंह बाइक से दवा लेने के लिए बिल्सी कस्बा आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव खैरी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ई-रिक्शा से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!