Breaking News

पुरानी रंजिश में दबंगों की क्रूरता, बकरे को छत से फेंककर मार डाला

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर एक बकरे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित रफाकत पुत्र इसारत का कहना है कि आरोपियों से उसकी पहले से ही रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते दबंगों ने उसके पाले हुए बकरे को निशाना बनाते हुए उसे छत से फेंककर मार डाला। पीड़ित ने बताया कि बकरा उसके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था, जिसकी मौत से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!