Breaking News

बिल्सी में खाटू श्याम भव्य मंदिर निर्माण कार्य तेज, नगरवासियों को मिलेगा नया आस्था केंद्र

Spread the love

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित सिटी कंपलेक्स परिसर में खाटू श्याम भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। अब तक बिल्सी नगर में खाटू श्याम का कोई मंदिर न होने के कारण श्रद्धालुओं को उझानी क्षेत्र के निकट जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जाना पड़ता था, लेकिन इस मंदिर के निर्माण के बाद नगरवासियों को स्थानीय स्तर पर ही पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मंदिर निर्माण की शुरुआत स्थानीय व्यापारी नेता एवं सिटी कंपलेक्स के संचालक अवधेश माहेश्वरी उर्फ लड्डा द्वारा कराई गई है। उन्होंने बताया कि आगामी मकर संक्रांति के बाद मंदिर निर्माण के लिए विधिवत पूजन कराया जाएगा। पूजन के उपरांत निर्माण कार्य को और अधिक गति दी जाएगी, जिससे कुछ ही महीनों में मंदिर का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।
अवधेश लड्डा ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होते ही श्रद्धा के प्रतीक बाबा खाटू श्याम और बालाजी महाराज की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को भी सुदृढ़ करेगा।
खाटू श्याम भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि मंदिर निर्माण से नगर में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक नया एवं महत्वपूर्ण आस्था केंद्र प्राप्त होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!