Breaking News

यूपी बार काउंसिल चुनाव : बदायूं बार ने गुरदयाल भारती को दिया प्रथम वरीयता मत का समर्थन

Spread the love

बदायूं।
यूपी बार काउंसिल चुनाव में प्रत्याशी गुरदयाल भारती एडवोकेट (क्रमांक संख्या–115) को उनके गृह जनपद बदायूं में शुक्रवार को बड़ा समर्थन मिला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, महासचिव अरविंद परमार सहित वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से गुरदयाल भारती को प्रथम वरीयता मत देने की घोषणा की।
घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने गुरदयाल भारती को फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनकी जीत की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने “पहले लोकल” का नारा देकर अपना समर्थन जताया।
समर्थन मिलने से गुरदयाल भारती की स्थिति चुनाव में और अधिक मजबूत मानी जा रही है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि गुरदयाल भारती बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वर्तमान में भी पार्टी में अहम भूमिका में हैं, जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिलता नजर आ रहा है। इसके साथ ही वे बदायूं जनपद से बार काउंसिल के एकमात्र प्रत्याशी हैं, जिससे स्थानीय अधिवक्ताओं में उनके प्रति विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।
संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

7 मार्च को तहसील सदर में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जन समस्याएं

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 7 …

error: Content is protected !!