Breaking News

बदायूं में मुख्य आरक्षी व आरक्षी चालक किए गए स्थानांतरित, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Spread the love

बदायूं।
जनहित में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी चालकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आदेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन, विभिन्न थानों एवं महिला थाने में तैनात कुल आठ मुख्य आरक्षी/आरक्षी चालकों का स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों में मुख्य आरक्षी चालक सुखवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना हजरतपुर, जबकि मुख्य आरक्षी चालक रवेन्द्र सिंह को थाना हजरतपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में आरक्षी चालक अमित विश्नोई को पुलिस लाइन से थाना उसहैत और मुख्य आरक्षी चालक राजेश कुमार को थाना उसहैत से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षी चालक दिलीप गंगवार को पुलिस लाइन से थाना उसावां तथा आरक्षी चालक यादुवेन्द्र प्रताप सिंह को थाना उसावां से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं मुख्य आरक्षी चालक फरीद खान को महिला थाना से थाना वजीरगंज और आरक्षी चालक बलिराम सिंह को थाना वजीरगंज से महिला थाना स्थानांतरित किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!