Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

बिल्सी/बदायूं।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की माता का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह समाचार विधायक समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत दुखद है।
परिजनों के अनुसार दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे विधायक के पैतृक ग्राम कादराबाद में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक लोगों एवं ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।
विधायक हरीश शाक्य की माता के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …