Breaking News

बिनावर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में था आरोपी

Spread the love

बिनावर | बदायूं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की तलाश अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे थाना बिनावर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मुड़िया की ओर जाने वाले हाईवे मार्ग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जफर अहमद, हेड कांस्टेबल कुंवरसेन और चालक एएसआई शिवनंदन द्वारा सरकारी वाहन से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल पुत्र लाल सहाय, निवासी ग्राम मुड़िया, थाना बिनावर, जनपद बदायूं (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त थाना बिनावर में दर्ज मुकदमा संख्या 186/25 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार 13 जनवरी 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!