महिला सदस्यों की सहभागिता से जनहित का अनुकरणीय आयोजन
बदायूं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बदायूं क्लब परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिला सदस्यों द्वारा जनहित में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में पम्मी मेहंदीरत्ता, रमा अग्रवाल, सारिका सजल वैश्य, अर्चना मिश्रा, शैली कोहली, पारुल सचित, विनी गुप्ता, रविंदर कौर, चारु शंखधार, सुहानी जुनेजा, स्वाति गुप्ता, रितु शर्मा, छवि त्रिवेदी, पारुल वासिष्ठ, डॉ. रूचि वार्ष्णेय, डॉ. पूनम गुप्ता, संध्या गुप्ता, रश्मि स्वरुप, लीना वैश्य, नीतू वैश्य, राधा वैश्य, सलोनी पाठक, तनु श्रोत्रिय, श्वेता मेहंदीरत्ता, काजल दुबे, सीमा रस्तोगी, हिना गुप्ता, नेहा अनुपम, प्रियंका वैश्य, सिंधु शर्मा, डॉ. रूचि गुप्ता, आयुशी गुप्ता, प्रगति शुभम, डॉ. पारुल अनमोल, लिया अरिहंत, रीतिका गुप्ता, चारु जुनेजा, डॉ. स्वाति गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, रुपाली वैश्य सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर धर्म जागरण के प्रांत प्रचारक विशाल, पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. हरिदेश कठेरिया, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, डॉ. अक्षत अशेष, सरला स्वरुप, शारदेदु पाठक, ज्योति मेहंदीरत्ता, वेद त्रिवेदी, डॉ. अरिहंत जैन, डॉ. आदित्य हरी, प्रदीप शर्मा, रविंद्र मोहन सक्सेना, राजेंद्र अग्रवाल, नितिन गुप्ता, आदित्य श्रोत्रिय, नरेश चंद्र शंखधार, अमिता उपाध्याय, श्वेता वासिष्ठ, शिल्पी रस्तोगी, दिवी वैश्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर ऋचा अशेष एवं रचि नितिन वैश्य ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को सशक्त संदेश दिया।
Budaun Amarprabhat