Breaking News

कोतवाली पुलिस ने नगर में किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Spread the love

बिसौली।
कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह गश्त क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और अन्य व्यस्त स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।
पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
गश्त के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, चौकी प्रभारी अमित चौहान, एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, एसआई अरविंद, एसआई जब्बार अली, अजीत शर्मा, राजीव कुमार, नरेश पाल सिंह, रवि कुमार, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संवाददाता: आई. एम. खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …