संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा–शिवसेना गठबंधन (महायुति) की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की विकासोन्मुखी नीतियों और मजबूत शासन व्यवस्था पर अटूट विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश महायुति सरकार द्वारा महाराष्ट्र में किए गए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की स्पष्ट मुहर है। चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि जनता ने सकारात्मक राजनीति और विकास के मॉडल को अपनाया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और मजबूत संगठनात्मक क्षमता की अहम भूमिका रही है। बूथ स्तर से लेकर नगर निगम स्तर तक कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
उन्होंने महाराष्ट्र की जनता एवं भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का इस अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat