बदायूँ (संवाददाता):
शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद बदायूँ के समस्त विकास खंडों में प्रत्येक 2-2 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के दौरान संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न लाभार्थी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
जनपद में आयोजित ग्राम चौपालों में कुल 19 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ग्राम चौपालों का आयोजन निम्नलिखित विकास खंडों में किया गया:
अम्बियापुर: मिर्जापुर सहोरा एवं हरदलपुर
आसफपुर: भरतपुर एवं भोजपुर
बिसौली: छिबरूकलॉ एवं मोहम्मपुर मई
दातागंज: नवादामधुकर एवं पसिया नगला
दहगवॉ: उस्मानपुर एवं सिरसा खुर्द
इस्लामनगर: बुद्वनगर एवं नगला बराह
जगत: मई बरचरू एवं रहमा
म्यॉऊ: अल्लपुर भोला भज्जू एवं उरूलिया
कादरचौक: भमुईया एवं इन्द्राई
सहसवान: अब्बूनगर एवं शेखपुर साहिदपुर
सालारपुर: बराहतेगदार एवं कैली
समरेर: अंगदपुर एवं अमरोली
उझानी: चन्दनपुर पुख्ता एवं नररू
उसावॉ: सरेली पुख्ता एवं अजररू
वजीरगंज: बगरैन एवं जखैलियॉ
इन ग्राम चौपालों में विकास खंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, आवास योजना ग्रामीण, पशुपालन विभाग की योजनाएँ, पेंशन योजनाएँ, राशन कार्ड, डॉ. अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना और चिकित्सा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएँ आदि पर विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान पाने का मौका मिला।
Budaun Amarprabhat