Breaking News

बिल्सी: मकर संक्रांति पर संकट मोचन दरबार में ऊनी वस्त्र वितरण और खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन

Spread the love


बिल्सी (संवाददाता):
नगर में सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत पंडित संजय शर्मा ने शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य आयोजन किया। इस मौके पर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरित कर ठंड से राहत पहुँचाई गई।
दरबार परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। साथ ही खिचड़ी भोग का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महंत संजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही सच्ची भक्ति है।”
इस आयोजन में आलोक सक्सेना, देवकीनंदन शर्मा, अतुल शर्मा, मुकेश सक्सेना, सनी वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, कुसुम शर्मा, राखी वार्ष्णेय, श्रेया शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …