Breaking News

जिला पंचायत सभागार में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम, जीएसटी विसंगतियों पर खुलकर रखी गईं समस्याएं

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
जिला पंचायत सभागार बदायूं में राज्य कर विभाग बदायूं की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त (कार्य) राज्य कर, बरेली जोन बरेली श्री कंचन कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. संजीव पाठक ने जीएसटी रिफॉर्म 0-2, पंजीयन के लाभ, रिटर्न फाइलिंग, समाधान योजना, टीडीएस/टीसीएस तथा दुर्घटना बीमा योजना पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए नियमों के अनुपालन पर जोर दिया।
व्यापारी संवाद के दौरान व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सचल दल की कथित हठधर्मिता सहित जीएसटी में आ रही विभिन्न विसंगतियों को विभाग के समक्ष रखा। इस संबंध में ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। व्यापारियों ने व्यापारी संवाद की पहल को व्यापार हित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे विभाग और व्यापारियों के बीच की दूरी कम होगी और समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंच सकेंगी।
व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए संयुक्त आयुक्त कंचन कुमार गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विभाग की ओर से उपायुक्त विजय कुमार सोनी, रवि कुमार, डॉ. संजीव पाठक, सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया, सुश्री आकांक्षा पांडेय सहित समस्त राज्य कर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं व्यापारिक संगठनों की ओर से जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू, वीरेंद्र धिंगडा, सत्यपाल गुप्ता, जितेंद्र महाजन, राजेश गुप्ता, शिवस्वरूप गुप्ता, के.बी. गुप्ता, कृष्णदेव चांडक, अधिवक्ता संघ से अर्जुन सिंह व एस.के. अग्रवाल तथा भट्ठा एसोसिएशन से विनोद कुमार सिंह व भुवनेश माहेश्वरी मौजूद रहे। महिला उद्यमी इंदिरा अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया ने किया। अंत में उपायुक्त विजय कुमार सोनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!