Breaking News

झारखंड से बरामद हुए दो लापता बच्चे, एक अभी भी तलाश में

Spread the love

बदायूं (संवाददाता: गोविंद देवल)
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सूचित किया है कि पूर्व में लापता दो बच्चे, अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष), जिला रामगढ़, झारखंड पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त कन्हैया कुमार, निवासी ओरमांझी, रांची, 22 नवम्बर 2025 से लापता है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) ने बच्चे की खोज में प्राधिकरण से मदद भी मांगी है।
मा0 कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और पंचायत स्तर विधिक सेवा (पीएलवीएस) के माध्यम से लापता बच्चे की खोज करने के निर्देश दिए हैं।
शिव कुमारी ने अपील की है कि यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत उनके कार्यालय में अवगत कराएं।
इस मामले में पुलिस और विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम लगातार प्रयासरत है ताकि लापता बच्चे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!