Breaking News

बिल्सी में 23 जनवरी को भव्य वसंत पंचमी महोत्सव, मां शारदे की शोभायात्रा निकलेगी

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)
बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर समिति की ओर से 23 जनवरी को वसंत पंचमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मां शारदे की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगर भर के श्रद्धालु भाग लेंगे।
शोभायात्रा का शुभारंभ नव दुर्गा मंदिर से किया जाएगा। यात्रा में भगवान गणेश, हनुमान, मां दुर्गा, भगवान शिव और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।
यात्रा मार्ग बिजलीघर रोड से प्रारंभ होकर बंबा चौराहा, सोमानी तिराहा, थाना मार्ग, सीताराम मोड़, बालाजी तिराहा और स्टेट बैंक मार्ग से होती हुई पुनः नव दुर्गा मंदिर पर समाप्त होगी।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालु मां शारदे के आशीर्वाद के साथ वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …