Breaking News

खितौरा देवी मंदिर में विशाल भंडारा, बालाजी मंदिर पर शोभायात्रा का स्वागत

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)
बिल्सी। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भंडारा 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने की अपील की है।
इधर नगर के खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर के निकट एवं बैंक ऑफ बड़ौदा पर बसंत पंचमी निकालने वाली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालु यहां भंडारे का आयोजन शाम तीन बजे से करेंगे।
यह पर्व क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामूहिक श्रद्धा का दृश्य प्रस्तुत करेगा, जहां माता रानी के भक्त सामूहिक रूप से पूजा, प्रसाद और शोभायात्रा का आनंद लेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …