Breaking News

अयोध्या मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बिल्सी में विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love


बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)
बिल्सी। नगर के कछला रोड पर ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल के सामने व्यापारियों ने अयोध्या में भगवान के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे का उद्घाटन विधायक हरीश शाक्य ने कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। यहाँ सभासद मनीश असावा समेत अन्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
भंडारे का प्रसाद पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इधर नगर के मुख्य बाजार में बालाजी चौक, देववाणी मंदिर चौराहा एवं मोहल्ला संख्या चार में स्टेट बैंक शाखा के सामने भी मोनू शाक्य ने दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया।
इस प्रकार, नगर में प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भंडारे और प्रसाद वितरण ने स्थानीय लोगों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!