Breaking News

फकीराबाद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सार्वजनिक रास्ता हुआ मुक्त

Spread the love


बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)
बिल्सी। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत फकीराबाद के मजरा नगला शाहबाद में सार्वजनिक रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान राजस्व निरीक्षक सतेती रविंद्र सिंह पटेल के निर्देशन में चलाया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव में गाटा संख्या 443 के अंतर्गत दर्ज रास्ते की भूमि, जिसका रकबा 0.220 हेक्टेयर है, पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाकर रास्ते को पूरी तरह से मुक्त कराया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली।
इस मौके पर लेखपाल हरिओम, विजेंद्र पाल सिंह, विनय कुमार, एसआई कर्णपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभिलाष सहित अन्य पुलिस और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!