Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्या की देवी माँ सरस्वती का पर्व बसंत पंचमी

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती को समर्पित पर्व बसंत पंचमी अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से अपने ज्ञान और संस्कृति का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यापर्ण के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और स्वर संगम के माध्यम से काव्य पाठ, गीत, नृत्य आदि कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने विचारों को भी विभिन्न रूपों में अभिव्यक्त किया।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व का महत्व समझाया और ज्ञानार्जन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी की महत्ता पर प्रकाश डाला और अध्ययन तथा प्रगति के मार्ग पर निरंतर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह, भक्ति और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए विद्यालय परिसर को ज्ञान और उल्लास से सराबोर कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!