![]()

अलापुर | ब्लॉक जगत
थाना अलापुर क्षेत्र के ब्लॉक जगत अंतर्गत गांव बमनी स्थित प्राथमिक विद्यालय बमनी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और गांव में तिरंगा रैली निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया गया। रैली के दौरान बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव ने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को सादर नमन करते हैं, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके साथ ही बच्चों में मिठाइयों का वितरण किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकगण नीरज कुमार सिंह, राजवाला देवी, रेनू सोनी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं गांव के पंडित मोनू मिश्रा, रामनिवास, अर्जुन, प्रवेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संकल्प के साथ किया गया।
Budaun Amarprabhat