Breaking News

मेहनत, ईमानदारी और सेवा का सम्मान, गणतंत्र दिवस पर हेड कांस्टेबल को पदक

Spread the love

बदायूं।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परेड के दौरान हेड कांस्टेबल चालक मुहम्मद मुस्तफा को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस विभाग में दी गई उत्कृष्ट, अनुकरणीय और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी बदायूं अविनाश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
इस उपलब्धि के बाद पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन में भी खुशी का माहौल है। उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने कहा कि यह सम्मान ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएमएचएस बदायूं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the loveबदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ …