Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और देशभक्ति के रंग में मनाया गया

Spread the love

बिसौली।
एसडीबी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के प्रतीकों से खूबसूरती से सजाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने मेघा सक्सेना के सहयोग से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति नारों का संचालन अनमोल सिंह ने किया, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता शर्मा और रोमा कपूर ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण यशपाल परमार, छवि मोहन, सायदा, प्रिया, मनोज चौहान, सपन गुप्ता, कविता, श्वेता, रोमा, प्रदीप शर्मा, राजीव और अमूल शर्मा, शालिनी, सौम्या, सविता, अनीता, स्वाति, शिल्पी, निशांत, इंदु सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या मीनू बत्रा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने और उनका पालन करने का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!