Breaking News

संविलियन विद्यालय गंदरोली में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Spread the love

बिसौली।
संविलियन विद्यालय गंदरोली में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः बच्चों ने ड्रम, लेजियम और देशभक्ति नारों के साथ गाँव में आकर्षक प्रभात फेरी निकाली।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना और प्रधान प्रतिनिधि अमरकांत द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। वहीं, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उरमान सिंह और अमरकांत द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक, प्रेरक और शिक्षाप्रद नाटक, गीत व कविताएं प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित आगंतुकों ने खूब सराहा। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शम्मी कुमार गुप्ता ने किया और निर्देशन शिक्षिका अलका व सुमन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार, लेखराज सिंह, सुरेंद्र, चमन, पुष्पा, रजनी, सुनीता सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …