Breaking News

जनवरी 2026 में दिवंगत पेंशनरों की स्मृति में कोषागार में शोक सभा आयोजित

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता
माननीय वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में शनिवार को बदायूँ कोषागार में जनवरी 2026 माह में दिवंगत पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
सभा के दौरान दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशन यूनियन पदाधिकारियों एवं पेंशनरों से अनुरोध किया गया कि भविष्य में किसी भी पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर के निधन की सूचना समय से कोषागार को अवश्य दी जाए, जिससे पेंशन को समय रहते बंद कर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
शोक सभा में बेसिक शिक्षा पेंशन यूनियन के अध्यक्ष अनीस अहमद, रामकुमार शर्मा, रामबहादुर, सहायक कोषाधिकारी मोहित रस्तोगी, पेंशन लेखाकार भूप सिंह, पेंशन लेखाकार दिव्या शुक्ला सहित अन्य पेंशन यूनियन पदाधिकारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!