Breaking News

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं, प्राथमिक विद्यालय जाजपुर एवं जरौली सदर तहसील का भ्रमण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रारूप-6, 7, 8 सहित अन्य प्रारूपों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान साप्ताहिक दावे एवं आपत्तियों का विवरण एनआईसी बदायूं की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!