Breaking News

कादर चौक ब्लॉक में देखा गया केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण

Spread the love

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, बुनियादी ढांचे और तकनीक पर फोकस
बदायूं। कादर चौक ब्लॉक परिसर में रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, रचित गुप्ता, राजेश गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अश्विन कुमार गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू प्रधान, मंडल अध्यक्ष सर्वेश कश्यप, मंडल महामंत्री राकेश माहेश्वरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बजट भाषण सुना।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। बजट में मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास, तकनीकी नवाचार और मध्यम वर्ग को राहत देने पर विशेष जोर दिया गया है।
बजट में मध्यम वर्ग के लिए आयकर नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। विदेशों में खर्च पर लगने वाले टीसीएस (TCS) की सीमा 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं किराए पर लगने वाले वार्षिक टीडीएस (TDS) की सीमा 2.40 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा को दोगुना करते हुए 1 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की समय सीमा 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है।
सरकार ने बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। साथ ही देश के शहरों को जोड़ने के लिए 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ लॉन्च करने की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ‘बायोफार्मा शक्ति’ फंड भी प्रस्तावित किया गया है।
अन्य प्रमुख घोषणाओं में 350 से अधिक सुधारों के जरिए रोजगार सृजन, छोटे उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एसएमई फंड और क्रेडिट गारंटी सहायता, तथा लिथियम बैटरी और मोबाइल के पुर्जों पर सीमा शुल्क में कटौती शामिल है। महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘शी मार्ट्स’ (She MARTS) की स्थापना का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बजट को विकासोन्मुखी और जनहितकारी बताते हुए इसकी सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!