Breaking News

1 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, MSP बढ़कर ₹2585 प्रति क्विंटल

Spread the love

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 76 क्रय केंद्र, 1 जनवरी से किसान पंजीकरण शुरू
जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देशानुसार मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं की खरीद 1 मार्च 2026 से शुरू होगी। इस संबंध में संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र के आधार पर समय-सारिणी घोषित की गई है।
इस वर्ष शासन ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब किसानों से गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
जिले की विभिन्न तहसीलों में किसानों की सुविधा के लिए कुल 76 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार गेहूं की खरीद की जाएगी।
इसके साथ ही किसानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। किसान किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर अथवा स्वयं सरकार द्वारा विकसित पोर्टल fcs.up.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बिना पंजीकरण के गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!