Breaking News

बिल्सी में व्यापारी नेता सुरेश चंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता का इलाज के दौरान निधन

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी और व्यापारी नेता सुरेश चंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता का सोमवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रजनी गुप्ता 29 जनवरी को अपने पुत्र मनु गुप्ता के साथ बाइक से बदायूं जा रही थीं। जैसे ही वे बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित सतेती गांव के पास पहुँचीं, अचानक बाइक से गिर पड़ीं। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान सोमवार शाम उनका निधन हो गया।
रजनी गुप्ता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा में नगर के व्यापारी नेता लोकेश बाबू वाष्र्णेय, चंद्रसेन माहेश्वरी, अमित कुमार, दीपक चौहान, ललित गिरी, सुधीर सोमानी, अनिल उपाध्याय, अनुग्रह सिंह, संतोष जैन, दिनेश चंद्र हनी सहित अनेक लोग शामिल हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!