Breaking News

बदायूँ मंडल में अधीक्षण अभियंता चन्द्रशेखर कुमार की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक

Spread the love

बदायूँ। अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, बदायूँ (SE EDC Badaun) चन्द्रशेखर कुमार की अध्यक्षता में बदायूँ मंडल की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समस्त अधिशासी अभियंता (EE), उपखण्ड अधिकारी (SDO), सहायक अभियंता (AE), तथा अवर अभियंता (JE) उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या कार्य में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि बिजनेस प्लान के अंतर्गत स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ। कार्यों में अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दिनांक 15.02.2026 से प्रारंभ होने वाले अनुरक्षण माह के अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्य—जैसे लाईनों का अनुरक्षण, ट्रांसफार्मर एवं उपकेन्द्रों का निरीक्षण, मीटरिंग सुधार, लोड बैलेंसिंग और दोष निवारण—की गहन समीक्षा की गई। सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रलेखित करने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अभियंताओं और उपखण्ड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्च स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
अधीक्षण अभियंता ने बैठक समाप्त करते हुए कहा कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …