Breaking News

बदायूं में 9 फरवरी से चोटी वाले मियां साहब का उर्स शुरू, 14 को कुल शरीफ

Spread the love

बदायूं। शहर के मोहल्ला वैदों टोला, चक्कर सड़क स्थित हज़रत शाह नसीरउद्दीन हुसैन हसनी हुसैनी रहमतुल्लाह अलैह, जिन्हें चोटी वाले मियां साहब के नाम से जाना जाता है, का सालाना उर्स 9 फरवरी, सोमवार से शुरू होगा। उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 फरवरी, शुक्रवार को नमाज़ अस्र के बाद चादर जुलूस निकाला जाएगा। यह चादर मोहल्ला फरशोरी टोला स्थित शाहिद हुसैन और साजिद हुसैन नसीरी के आवास से दरगाह तक ले जाई जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।
उर्स का समापन 14 फरवरी, शनिवार की सुबह कुल शरीफ की रस्म के साथ होगा। उर्स में बदायूं शहर के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी जायरीन शिरकत करते हैं।
यह जानकारी दरगाह के मुरीद राशिद हुसैन नसीरी, सालिम हुसैन नसीरी, मौलवी शाहिद हुसैन के पोत्र एवं साजिद हुसैन नसीरी के पुत्र मोहम्मद अरशद नसीरी और बीलम मियां ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!