Breaking News

बिल्सी में महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की शाही बारात, शिव विवाह और 56 भोग का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल समिति की ओर से 15 फरवरी को बाबा महाकाल की शाही बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात प्रातः 10 बजे अंबियापुर चौराहे से प्रस्थान कर अटल चौक, बालाजी तिराहा, अंबियापुर, मेन मार्केट होते हुए शिव शक्ति भवन मंदिर पहुंचेगी।
महाकाल भक्त अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति भवन मंदिर में विराजमान बाबा महाकाल की अलौकिक शाही बारात निकाली जा रही है। नगर में जगह-जगह भक्तों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बाबा महाकाल की भव्य और मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।
बारात के उपरांत शिव शक्ति भवन मंदिर में शाम 6 बजे से शिव विवाह और बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद बाबा महाकाल को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले 5 सदस्यीय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

Spread the loveहुंडई औरा कार व अवैध असलहे बरामद बदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों …

error: Content is protected !!